KBP Times

डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ लाइमलाइट में है अक्षय कुमार का नाम

Akshay kumar with priydarshan

Akshay Kumar : सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम इस वक्त निर्देशक प्रियदर्शन संग अपनी नौवीं फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मौजूदा समय में वेलकम टू द जंगल की सफलता को लेकर अक्षय कुमार का नाम लाइमटाइट में बना हुआ है। बात की जाए उनकी आने वाली मूवी के बारे में तो उसका नाम हैवान है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस साल आई भूत बंगला की सफलता के बाद अब प्रियदर्शन और अक्षय ने एक और नई मूवी के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का शीर्षक विक्ड सनी होगा। जो फिल्म के नायक नाम पर आधारित होगा। यानी मुझसे शादी करोगी फिल्म के बाद अक्षय एक बार फिर सनी नामक भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू करने की योजना है। जिसका कनेक्शन 22 साल पुरानी एक कल्ट कॉमेडी फिल्म से बताया जा रहा है। प्रियदर्शन की अगली मूवी में अक्षय कुमार अपने एक पॉपुलर किरदार को दोबारा से दोहराते हुए नजर आएंगे।

अक्षय दोहराएंगे पुराना किरदार

साल 2004 में प्रदर्शित फिल्म मुझसे शादी करोगी में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने चुलबुले पात्र सनी की भूमिका से दर्शकों को खूब हंसाया था। अब हाल ही में खबरें आईं कि वह फिल्मकार प्रियदर्शन के साथ नौंवी फिल्म करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का कनेक्शन मुझसे शादी करोगी फिल्म से भी जुड़ा होगा। इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन साथ में फिल्म हेरा फेरी 3 करने वाले थे। हालांकि, अब प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। वहीं अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सभी संस्थाओं के लिए जारी नोटिस भी सामने आई है। जिसमें प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि हेरा फेरी 3 को बनाने, उसकी मार्केटिंग और रिलीज समेत फिल्म से जुड़े सभी अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : Aamir khan wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई फर्स्ट वेडिंग फोटो

यह भी देखें : E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब? माइलेज कम होने के दावों पर बड़ा खुलासा | E20 Petrol Truth

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2