KBP Times

TATA Altroz के टॉप वेरिएंट को खरीद रहे हैं तो जानिए कितनी डाउन पेमेंट और मंथली किस्त देनी होगी

Tata Altroz

Mumbai : टाटा मोटर्स हमेशा से मजबूत वाहन बनाने के लिए प्रसिद्व है इसीलिए देश के ज्यादातर लोग टाटा की कारें खरीदना पसंद करते हैं. टाटा की तरफ से भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में अलग कारें उपलब्ध हैं, जो भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. इनमें से एक कार टाटा अल्ट्रोज भी है, जो कंपनी द्वारा हैचबैक सेगमेंट में पेश की जाती है. अगर आप टाटा अल्ट्रोज को लोन पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी बहुत ही जरूरी है।

टाटा अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको कितने रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. साथ में महीने की किस्त कितनी देनी होगी. यह जानते हैं.

टाटा अल्ट्रोज की कीमत

टाटा अल्ट्रोज की कीमत के बारे में तो टाटा अल्ट्रोज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है. वहीं टाटा अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये है. अगर टाटा अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट को दिल्ली में खरीदते हैं तो लगभग 1.16 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन और लगभग 42,000 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे. अन्य सभी चार्जिस को मिलाकर टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड लगभग 12.20 लाख रुपये में पड़ेगी.

यह भी पढ़ें : SIF में निवेश, आकर्षक मुनाफे के साथ जोखिम भी उतना ही, समझे बिना न करें

टाटा अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट की डाउन पेमेंट

अगर आप टाटा अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट को ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2 लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट करनी होगी, जिसके बाद आपको 10.20 लाख रुपये बैंक से फाइनेंस कराने होंगे.

टाटा अल्ट्रोज की महीने की किस्त

अगर आप बैंक से 10.20 लाख रुपये का लोन 5 साल की अवधि के लिए लेते हैं और आपको यह लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर से मिलता है तो आपको हर महीने 21,174 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे. हर महीने 21,174 रुपये ईएमआई के रूप में पूरे 5 साल तक देने पर आप बैंक को कुल 12.70 लाख रुपये चुकाएंगे. इसमें लगभग 2.50 लाख रुपये आपके ब्याज के शामिल होंगे.

यह भी देखें : Jaipur के नींदड़ में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ का शुभारंभ | उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2