Flood and dead bodies : नेपाल में तबाही मचाने के बाद बाढ का पानी भारत के सीमावर्ती इलाके में स्थित गंडक नदी में पहुंचा तो अपने साथ वहां से लाशें भी बहा लाया है। बिहार के साथ साथ यूपी तक में नदी में लाशें मिल रही हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
भीषण बाढ़ का असर
नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव के बीच नेपाल से बहकर तीन शव भारत की सीमा में महराजगंज पहुंच गए. इसकी सूचना मिलने के बाद सशस्त्र सीमा बल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला।
तेज बहाव के बीच चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम के लिए नदी से शवों को बाहर निकालना आसान नहीं था. गंडक नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी. जवानों ने मौके की स्थिति को देखते हुए अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। शव मिलने के बाद उनकी पहचान कराने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतकों की पहचान क्या है और वे नेपाल के किस इलाके से बहकर यहां तक पहुंचे।
सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ी
नेपाल में बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं. नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी के किनारे जाने से बचें और सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें।
सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ी
नेपाल में बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं. नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी के किनारे जाने से बचें और सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें. ैैठ और स्थानीय प्रशासन की टीमें हालात पर नजर रख रही हैं, ताकि बाढ़ और तेज बहाव के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.



