KBP Times

“..रजाई में दुबके पड़े हैं…” मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पर बोले RJD सांसद मनोज झा

Delhi Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि दुनिया के कौन से देश में जनवरी की सर्द रात में आप इस काम को अंजाम देते हैं? यह असहनशील और असंवेदनशील सरकारी कदम है. आप वैकल्पित व्यवस्था कीजिए लेकिन जनवरी के समय जब लोग रजाई में दुबके पड़े हैं, ये व्यवहार उचित नहीं है.

लोगों को बसाने का काम करना चाहिए न कि उजाड़ने का”

वहीं मामले पर AAP नेता और विधायक गोपाल राय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है एक जगह की बात नहीं है बल्कि पूरी दिल्ली में अतिक्रमण व लोगों के घरों को उजाड़ने का काम ये सरकार कर रही है. यह केवल एक घटना की बात नहीं है. पूरी दिल्ली में लोगों को बेघर करने का अभियान चल रहा है. बहुत सारी जगहों पर ये घटनाएं हो रही हैं. मुझे लगता है कि सरकार को लोगों को बसाने का काम करना चाहिए न कि उजाड़ने का.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के दौरान पत्थरबाजी को BJP नेताओं ने बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’, कहा- दोषियों को…

दिल्ली में कहीं से भी यह स्वीकार्य नहीं

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने और कल हुई पत्थरबाजी की घटना पर कहा कि जो अवैध तरीके से निर्माण किया गया है वह तो जमीनदोज होगा ही लेकिन वहां पर जिस तरह पत्थरबाजी की गई वह बहुत दुखद है. दिल्ली में कहीं से भी यह स्वीकार्य नहीं है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है और दिल्ली में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती.

पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है

बता दें कि अतिक्रमण कार्रवाई के बाद तुर्कमान गेट के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है.

Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव