KBP Times

पति को सांप से डसवाने वाली रविता,उसके प्रेमी को फांसी; मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में दी 4 दोषियों को सजा-ए-मौत

sentence of death
Sentence to death : पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मेरठ कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इस एक सप्ताह में यह दूसरा केस है जब कोर्ट ने पति की हत्या केस में पत्नि और उनके प्रेमियों को फांसी की सजा दी है। मेरठ कोर्ट ने पिछले 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले 14 अक्टूबर को नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई थी। मेरठ कोर्ट में सजा सुनने के लिए भारी संख्या में वरिष्ठ और जूनियर अधिवक्ता और लोग उपस्थित थे। कोर्ट रुम पूरी तरह से भरा था।

विडियो कॉंफ्रेंसिंग से जज ने की बात

शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? आरोपी रविता ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई। इसके बाद रविता के प्रेमी अमरदीप ने कहा-मेरे मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे। इसके बाद दोनों फूट-फूट कर रोने लगे।

17 अप्रैल, 2025 की रात..

17 अप्रैल, 2025 की रात रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सांप डसने से मौत दिखाने के लिए बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था। हत्या के 60 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। एसीजेएम जयवीर सिंह नागर की कोर्ट में 551 दिन में 87 तारीखें और 12 से ज्यादा गवाहों के बयान हुए। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने रविता और अमरदीप को दोषी करार दे दिया।

एडीजे ने  रविता, अमरदीप की जानकारी मांगी 

दो दिन पहले ही एडीजे ने रविता, अमरदीप की तीन जानकारियां मांगी थी। इसमें दोनों का जेल में व्यवहार, आचरण, अनुशासन का पालन शामिल था। साथ ही डीपीओ से दोनों की आर्थिक स्थिति और दोनों के परिवार की डिटेल मांगी थीं। ये सभी रिपोर्ट मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रदर्शन, व्यापार, कानून-व्यवस्था सभी बातें एक दूसरे से जुड़ी; कोई आदेश देने से इंकार

यह भी देखें – JDA की कार्रवाई के बीच व्यापारी की मौत, दुकानदारों में दहशत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2