KBP Times

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बच्चे समेत 7 लोगों की मौत, जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे लोग

Jaipur Firecracker Factory Blast

Jaipur Firecracker Factory Blast News: राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में रामंगज निवासी अब्दुल वाहिद शामिल है. छह की शिनाख्त नहीं हुई है. एक मजदूर झुलसा है, जिसका SMS हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया।

प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया.हादसे में झुलसे हुए लोगों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं. जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री आयशा नगर तलाई क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास है. कोई ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है.

आग लगने के बाद जोरदार धमाका
बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री आबादी वाले इलाके के एक मकान के अंदर चलाई जा रही थी. जहां अचानक आग लगी और जोरदार धमाका हो गया. आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना मिलते ही तुरन्त जिला प्रशासन एक्शन में आ गया. सिविल डिफेंस की टीमों और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग इतनी भयानक थी कि दमकल की टीमों को काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और एडीएम सहित सिविल डिफेंस की अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में राहत बचाव कार्य को आगे बढ़ाया गया.

फैक्ट्री कौन चला रहा था, जांच जारी
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं जिन लोगों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है उनकी पहचान नासीर खान, आजीम खान, बिलाल, समीर खान और अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश लोग 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं. मौके पर पहुंचे एडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिले.इसके बाद एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ियां और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. फैक्ट्री कौन चला रहा था, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: AAP नेता संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, केजरीवाल बोले- छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2