PM Modi : रविवार को देशवासियों के साथ आकाशवाणी और दूरदर्शन पर मन की बात कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा।
दुनिया भर में तिरंगा शान से फहराया
पीएम ने कहा कि इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं और सूर्यपथ तिरंगा के जरिए फिजी से लेकर दुनिया भर में तिरंगा शान से फहराया गया। फिजी के सुवा में सूर्य की पहली किरणों के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद, तिरंगा एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशनों और चौकियों पर लहराता रहा।
एवाकाडो की मांग में तेजी
पीएम मोदी ने कहा कि देश में एवाकाडो की मांग तेजी से बढ़ रही है और किसान इसकी खेती से शानदार कमाई कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश के कडपा में किसान वरदराज ने 4 टन एवोकाडो का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में सप्लाई किया।
गंगा घाट की सफाई
पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लोगों की अपनी आदत बन जाए तो पूरी जगह की पहचान बदल जाती है। उन्होंने यूपी के रामपुर स्थित पटवाई गांव के आकाश और रोहन का उदाहरण दिया, जिन्होंने क्लीन-अप पटवाई टीम बनाकर युवाओं के साथ मिलकर चार गंगा घाटों की सफाई की, कई तालाब संवारे और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया
मिशन शक्तिसैट
पीएम मोदी बोले कि आज बेटियों के सपनों की उड़ान अंतरिक्ष तक पहुंच रही है। भारत के मिशन शक्तिसैट के जरिए 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे पर इसकी एक खूबसूरत तस्वीर ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली।
अभिनेता उत्तम कुमार को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि 3 सितंबर को महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म-शताब्दी मनाई जाएगी। उन्होंने याद किया कि सत्यजीत रे ने फिल्म नायक की स्क्रिप्ट उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर ही लिखी थी। पीएम ने कहा कि शुरुआती असफलताओं के बावजूद उत्तम कुमार ने कभी हार नहीं मानी।
यह भी पढ़ें –PM का उज्बेकिस्तान दौराः भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बात, सुबह लोगों को कराया योग
यह भी देखें – जयपुर के Ward 135 की बदहाल सड़कें बनी मुसीबत | गंदगी और जलभराव से परेशान जनता | Jaipur News



