KBP Times

हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी विवाद: CJI ने लॉ छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने का दिया निर्देश

CJI and NALSAR

CJI : छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अब सरकार के साथ साथ CJI सूर्यकांत भी गंभीरता से लेने लगे हैं। RSS प्रमुख द्वारा छात्रों से नरमी से बात करने, उनके विरोध पर ऑर्डर देने के बजाए उनकी बात सुनने के निर्देश के बाद केन्द्र सरकार भी अब छात्रों से बात करने लगी है तो सुप्रिम कोर्ट के CJI भी छात्रों के प्रति नरमी बरतने लगे हैं। अभी हाल ही में हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी का मामला CJI  ने छात्रों के विरोध पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।

हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी का विवाद

नलसर के दीक्षांत समारोह में CJI  सूर्यकात को आमंत्रित किए जाने पर छात्रों ने विरोध किया। इस पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने नलसर यूनिवर्सिटी के छात्रों का वकील के तौर पर एनरोलमेंट रोकने का आदेश जारी कर दिया। इस पर भी छात्रों ने बार काउंसिल का जमकर विरोध किया। बार कांउसिल ने अपना आदेश वापस लिया और छात्रों को स्टेट में किसी भी बार काउंसिल में एनरोलमेंट होने को कह दिया। अब CJI ने बार काउंसिल के आदेश पर आपत्ति जताई है और कहा कि यह मेरा और छात्रों के बीच का मामला है इसमें बार काउंसिल का दखल बेवजह है साथ ही सीजेआई ने छात्रों पर भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बार काउंसिल से नोटिस भेज जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने बार कांउसिल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने नलसर के छात्रों और फैकल्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया। हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, नलसर से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों और मेरे बीच की बातचीत है, बार काउंसिल इसमें दखल देने वाला कौन होता है? सीजेआई सूर्यकांत ने बीसीआई के उस सर्कुलर पर नाराजगी जताई जिसमें नलसर के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का वकील के तौर पर एनरोलमेंट रोकने को कहा गया था। सीजेआई ने कहा- यह बिल्कुल बेवजह था।

सीजेआई सूर्यकांत के 3 बयान, जिसके कारण छात्र भड़के

15 मई CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। ब्श्रप् सूर्यकांत ने कहा था- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ त्ज्प् और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ इस बयान के बाद ही 16 जुलाई को अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम से सोशल मीडिया पेज बनाया। इसने ही दिल्ली जंतर-मंतर पर 35 दिन तक प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें –कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर RSS पर साधा निशाना, कहा-पुराने नहीं आज के भारत को समझें

यह भी देखें –जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2