KBP Times

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Shradda model

Shradda : लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इससे पहले पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया. पुलिस अब शिवा की मौत से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. इसके बाद तीनों को लखनऊ लाया गया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धा दुबे को हजरतगंज थाने पहुंचाया गया. इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाती नजर आई. उसने हाथ उठाकर अपना चेहरा ढकने की कोशिश की और फिर थाने के अंदर चली गई।

श्रद्धा दुबे से 6 घंटे तक हुई पूछताछ

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और शिवा शर्मा की मौत से जुड़े सवाल पूछे. उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से भी अलग-अलग पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने पुलिस के कई सवालों का जवाब देने से परहेज किया. वह बार-बार यही कहती रही कि उससे नहीं, बल्कि उसके वकील से बात की जाए. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सिविल अस्पताल में कराया गया मेडिकल

पूछताछ के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल ले गई. यहां करीब 35 मिनट तक उनकी मेडिकल जांच की गई. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष को मेडिको-लीगल जांच के लिए लेकर आई थी. पुलिस की मौजूदगी में तीनों की जांच की गई और सभी के स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य पाए गए. मेडिकल के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। वहीं मामले में डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक नागपुर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है. यहां विवेचक और उनकी टीम ने तीनों से विस्तार से पूछताछ की. आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

9 अक्टूबर को हुई थी शिवा शर्मा की मौत

बता दें कि लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी. पुलिस अब इस मामले में घटना के पीछे की वजह, शिवा की मौत से जुड़े हालात और तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. कोर्ट के आदेश के बाद अब तीनों आरोपी 10 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे।

शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2