KBP Times

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रदर्शन, व्यापार, कानून-व्यवस्था सभी बातें एक दूसरे से जुड़ी; कोई आदेश देने से इंकार

Supreme Court

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीजेपी के प्रदर्शन से आस-पास के व्यापारियों को नुकसान होने वाली याचिका पर कोई आदेश देने से इंकार किया है। याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने प्रदर्शन से जुड़ी अन्य याचिकाओं का जिक्र करते हुए कहा, “कोई प्रदर्शन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना चाहता है, कोई कानून-व्यवस्था चाहता है, ये सभी बातें आपस में जुड़ी हैं।”

200 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित

प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली नगर परिषद ने सेंट्रल पार्क बंद करने का आदेश दिया है। व्यापारियों का दावा है कि इससे कनॉट प्लेस बाजार में रोजाना 200 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो सकता है। याचिका दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने दायर की है। शुक्रवार को याचिका पर सीजेआई अध्यक्षता वाली बेंच के सुनवाई की।

सभी लोग बेहतर समझदारी दिखाएंगे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि सभी लोग बेहतर समझदारी दिखाएंगे। हम जानते हैं कि सभी छोटे दुकानदार इन दिनों अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। हम जानते हैं कि पूरे परिवारों को किन मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।”

प्रदर्शन से व्यापार को नुकसान

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सेंट्रल पार्क बंद होने से ठेले वालों और छोटे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शन के कारण उन्हें नुकसान होने का खतरा है। व्यापारी संगठनों ने त्योहार और शादी के सीजन में मध्य दिल्ली में प्रदर्शन के कारण संभावित कारोबार नुकसान का मुद्दा उठाया है। याचिका ये भी कहा गया कि 10 अक्टूबर से प्रदर्शनों के कारण व्यापारियों को 2,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें -PM मोदी से मिले CM भजनलाल, पंचायत चुनावों के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

यह भी देखें – JDA की कार्रवाई के बीच व्यापारी की मौत, दुकानदारों में दहश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2