Jailar 2 : दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का जादू वहां की जनता में उनकी उम्र के साथ बढता ही जा रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-ड्रामा फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग शुरुआत की है। जानकारी के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 15 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
धुरंधर 2’ और एनिमल को पीछे छोड़ा
विदेशों में कमाई के मामले में जेलर 2 ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने पहले दिन ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि जेलर 2 ने 55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, 125.25 करोड़ रुपए के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमलश् (116 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड ओपनिंग) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में करीब 37.46 लाख (3,746,734) दर्शक मिले।
रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की कहानी
नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी में अंडरवर्ल्ड से नई चुनौती सामने आने के बाद उन्हें अपने परिवार और विरासत की रक्षा के लिए पुराना हिंसक रास्ता अपनाना पड़ता है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें –फिल्म अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, OCI नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
यह भी देखें- JDA की कार्रवाई के बीच व्यापारी की मौत, दुकानदारों में दहशत



