KBP Times

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी ठंडी, वित्त मंत्री बोलीं-बातचीत खत्म नहीं

Trade Deal between India and America

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जब फरवरी महीने में साइन हुए थे तो केन्द्र सरकार की ओर से इसे एक बडी उपलब्धि बताया गया था। उसके बाद कहा गया कि अप्रेल में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को फाइनल किया जाएगा अब खबर आई है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत फिलहाल एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां से आगे बढ़ना दोनों देशों के लिए आसान नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि ट्रेड डील पर बातचीत एक स्तर तक पहुंच चुकी है और इसके आगे कुछ और हासिल करना या ज्यादा रियायत देना दोनों पक्षों के लिए बहुत-बहुत मुश्किल होगा।

वित्त मंत्री ने कहा समझौते पर बातचीत खत्म नहीं

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि अगर दोनों देशों के पास बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए कुछ गुंजाइश बची है, तो दोनों पक्ष उस पर काम कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि समझौते को लेकर बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है। सीतारमण ने कहा, यह एक मुश्किल और काफी गहन बातचीत वाला समझौता रहा है. बातचीत अभी जारी है।

क्या जल्द हो सकता है समझौता?

इससे पहले अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर भी पिछले सप्ताह भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द होने की उम्मीद नहीं है। भारत और अमेरिका फरवरी 2025 से व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. दोनों देश आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के साथ-साथ लंबे समय से चले आ रहे बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों को हल करना चाहते हैं। मीडिया में जारी पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में बेहतर शर्तें हासिल करने पर जोर दे रहा है।

यह भी पढ़ें –भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन सकता है Jio, दीपावली पूर्व खुलेगा IPO

यह भी देखें –जयपुर में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप! न्यू सांगानेर रोड पर डिस्काउंट सेल लगाकर स्टॉक निकाल रहे दुकानदार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

2

2