KBP Times

जयपुर में एक और निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, इलाज और रिसर्च पर फोकस

Medical institute in jaipur

Medical Institute : जयपुर के गणपतपुरा में माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर बनेगा। शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिमोहन बांगड़ ने संस्थान का शिलान्यास किया। इससे पहले सुबह गणपतपुरा स्थित परियोजना स्थल पर भूमि पूजन किया गया।

इलाज और चिकित्सा रिसर्च पर फोकस

माहेश्वरी समाज की ओर से बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी ने कहा कि संस्थान में मेडिकल एजुकेशन, इलाज और चिकित्सा रिसर्च पर फोकस रहेगा। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और रिसर्च के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संस्थान बनने के बाद जयपुर में मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ा केंद्र जुड़ जाएगा।

अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर भी संचालित

समाज की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में महेश अस्पताल, माहेश्वरी डायग्नोस्टिक सेंटर विद्याधर नगर, माहेश्वरी डायलिसिस डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर निर्माण नगर और माहेश्वरी आरोग्यम् प्राकृतिक चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। सामाजिक सेवा के तहत कृष्णधाम वृद्धाश्रम, सर्वधर्म मोक्षधाम चांदपोल और जनोपयोगी भवन उत्सव, अभिनन्दन व आनन्दम् जैसी सुविधाएं भी संचालित हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम समाज के लोग मौजूद

माहेश्वरी मेडिकल इंस्टीट्यूट शिलान्यास कार्यक्रम में समाज के कई लोग मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी, प्रोजेक्ट चेयरमैन बजरंग लाल बाहेती, बिल्डिंग चेयरमैन डॉ. (सीए) के.सी. परवाल, शिक्षा उपाध्यक्ष निर्मल दरगड़, शिक्षा महासचिव कमल सोमानी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मालू, महामंत्री सीए रोहित परवाल, प्रोजेक्ट सचिव श्याम सुंदर भंडारी, बिल्डिंग सचिव मनोज भूतड़ा और कार्यक्रम संयोजक अंकुर वल्दू चितलांगिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

यह भी देखें –“इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Medical institute in jaipur

जयपुर में एक और निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, इलाज और रिसर्च पर फोकस

lifght off exam cancelled

जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

tragedy for a family

iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

NHM chargesheet

NHM घोटाला: आईएएस नीरज के.पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

India Pakistan Relations

‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई चिंता

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

2

2