KBP Times

मौसम में बदलाव से बीमार हुए हैं तो ये ले हेल्दी फूड्स

healthy food in seasonal flue

Seasonal Flu : इस समय मौसम बदल रहा है और इस बदलाव के साथ ही कई लोग सीजनल फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही है। डॉ. के अनुसार कई लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. दवा के साथ-साथ सही खानपान भी शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है. अगर आपको भी सीजनल फ्लू हुआ है, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीएं

सीजनल फ्लू के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और गुनगुने पेय भी ले सकते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और कमजोरी भी कम महसूस होती है.

खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सादी रोटी लें

बीमारी के समय भारी और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सादी रोटी और उबली हुई सब्जियां खाएं. ये आसानी से पच जाती हैं और शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं.

फल और हरी सब्जियां खाएं

सीजनल फ्लू के दौरान विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी और पपीता खाना फायदेमंद माना जाता है. इसके साथ पालक, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं.

प्रोटीन भी है जरूरी

सीजनल फ्लू के समय शरीर को रिकवर होने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. इसलिए दाल, पनीर, दही, दूध, सोया या अंडा जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. इससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी जल्दी दूर हो सकती है.

इन चीजों से दूरी बनाएं

सीजनल फ्लू के दौरान कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड, ज्यादा मीठी चीजें और तला-भुना भोजन खाने से बचें. ये शरीर की रिकवरी को धीमा कर सकते हैं. साथ ही पर्याप्त नींद लें, आराम करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें. अगर बुखार कई दिनों तक बना रहे, सांस लेने में तकलीफ हो या कमजोरी लगातार बढ़ती जाए, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें. सही खानपान, आराम और समय पर इलाज से सीजनल फ्लू से जल्दी राहत मिल सकती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2