Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस की विचारधारा पर टिप्पणी कर इस संगठन पर कई तरह से निशाना साधा है। राजधानी दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा, क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है।
छोटे कारोबारी थे ताकत अब कॉरपोरेट के लिए
राहुल गांधी ने कांग्रेस कन्वेंशन में कहा कि, छोटे कारोबारी कभी आरएसएस की असली ताकत हुआ करते थे, लेकिन नोटबंदी और गलत तरीके से लागू जीएसटी ने इसी वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंचाया। आरएसएस में कॉरपोरेट असर की शुरुआत प्रमोद महाजन के दौर में हुई और नरेंद्र मोदी ने इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया।
अब आरएसएस उद्योगपतियों के लिए है
राहुल गांधी ने कहा कि अब पुराना आरएसएस खत्म हो चुका है और संगठन बड़े पूंजीपतियों के हितों के लिए काम करने वाला जरिया बन गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस और पीएम मोदी दोनों ही उद्योगपतियों और कॉरपोरेट हितों के लिए ही काम कर रहे हैं. राहुल ने यह भी कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस ताकत के खिलाफ आवाज उठाने से डरते रहे हैं।
तीन हजार साल पुराने नहीं नए भारत को समझें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है। आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन उनकी रक्षा करूंगा क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है। हम किसी को रोकना नहीं चाहते, हमारा कहना है कि हर किसी का फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन होना चाहिए। जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वहां छात्र अपनी बात रखना चाहते थे। अब इन्हें (सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश एक्सप्रेशन से नहीं रुकेगा।
यह भी पढ़ें –सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने उनकी पत्नी हरसिमरत कौर से जाना हाल, पंजाब के नेताओं ने क्या कहा?
यह भी देखें-डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest



