KBP Times

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, कल उत्तराखंड के हर जिले में करेंगे मार्च

Kharge Purification Row

Kharge Purification Row: राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज(13 अगस्त) राज्यसभा में कहा कि मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता. मैं बरसों से इस सदन का सदस्य रहा हूं. मैं अनुसूचित जाति से हूं और दलित हूं, मेरी मदद करो और मेरी रक्षा करो – मैंने कभी किसी के सामने ऐसी गुहार नहीं लगाई. मुझमें लड़ने की ताकत है और मैं लड़ता भी हूं. लेकिन आप मेरे साथ अछूत जैसा बर्ताव करते हैं, ‘शुद्धिकरण’ करते हैं और मेरा अपमान करते हैं. जिसपर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है. यह हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए अफसोस की बात है. हम इसकी जांच करेंगे, लेकिन उसके बाद भी अगर खरगे साहब कहते हैं कि ‘आप ऐसा करते हैं’, तो यह सही नहीं है. ‘शुद्धिकरण’ के मामले पर अब कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है.

“PM मोदी और मुख्यमंत्री धामी जवाब दें”
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित किया. उनके आने के पश्चात 2 दिन पहले कुछ तत्वों ने उस स्थान का शुद्धिकरण किया. पार्टी और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. ये पूरी तरह से BJP-RSS की दलित विरोधी सोच का प्रमाण है. अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं हुआ है, कोई FIR दर्ज नहीं हुई है. हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवाब दें. हम इसके खिलाफ पूरी आवाज उठाएंगे. हम कल हर जिले में मार्च करेंगे, हम गांधी जी या अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे.

“BJP का असली चेहरा दिखा दिया है”
उत्तराखंड कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी में जिस तरह हवन कर, रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया- उसने BJP का असली चेहरा दिखा दिया है. BJP के लोगों ने अपनी विकृत मानसिकता दिखा दी है. ये लोग नफरत की विचारधारा के लोग हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है, उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की है. अगर उन्हें लेकर ऐसी घटना होती है तो इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड समेत बाकी देश में दलितों के साथ कैसा अन्याय हो रहा होगा.

“BJP सरकार को संज्ञान लेना चाहिए था”
कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है तो बीजेपी कहती है- ये Fringe Element हैं. लेकिन ये Fringe Element ही बीजेपी की केंद्रीय सोच को दिखाते हैं. इस घटना को इतने दिन हो गए, BJP सरकार को संज्ञान लेना चाहिए था और जांच करके कार्रवाई होनी चाहिए थी. आज जब मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के अंदर इस मुद्दे को उठाया तो सरकार की ओर से कहा गया कि हम जांच करेंगे. गृह मंत्री की जिम्मेदारी है- संविधान को अक्षरश: लागू कराना तो वो कहां हैं, चुप क्यों हैं? क्या उनका काम सिर्फ छात्रों पर लाठी चलवाने का है?

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस ने काला दाग लगा दिया…” मॉनसून सेशन के खत्म होने के बाद BJP ने राहुल गांधी पर बोला हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2