KBP Times

ना सवाल ना जवाब और मानसून सत्र समाप्त, राज्यसभा में खरगे ने उठाया शुद्विकरण का मामला

Lok sabha Rajya sabha

Lok Sabha-Rajya Sabha : ना लोकसभा सदन में छात्र आंदोलन पर चर्चा हुई ना विपक्ष के सवाल हुए ना सत्ता पक्ष ने जवाब दिया और मानसून सत्र समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट ही चली। स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम गान कराया और इसके बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा में मोदी-शाह समेत पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। वहीं राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद शुद्विकरण किए जाने का मुद्दा उठाया। भाजपा के जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यक्रम का समर्थन नहीं करती, इसकी जांच कराएंगे।

विरोध प्रदर्शन तो जारी ही रहा

सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में आज भी विरोध प्रदर्शन किया। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। वहीं सांसद झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के बाद शुद्विकरण का मुद्दा

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। सदन में एमएमडीआर संशोधन बिल पास हुआ। इसके बाद कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को 1.06 घंटे चली। सदन में माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 पास हुआ। इसके बाद वंदे मातरम हुआ और सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

खड़गे ने कहा- हल्द्वानी में मेरे जाने के बाद स्टेज का शुद्धिकरण किया

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया, बल्कि सिर्फ सरकार के मुद्दों को दोहराया। लेकिन मेरे भाषण के बाद बीजेपी के लोगों ने वहां उस मंच को ‘शुद्ध’ करने के लिए हवन किया।

नड्डा बोले- भाजपा हल्द्वानी शुद्धिकरण की घटना का समर्थन नहीं करती

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘खड़गे जी ने जो कहा, वह बेहद दुखद है। यह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए दुख की बात है। बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। कभी नहीं। लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी।’ मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। मैं इसकी निंदा करता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बेहद अफसोस की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं। सभापति राधाकृष्णन ने कहा- छुआछूत जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। यह पाप है। हम सभी शुद्ध हैं। मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें –इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित, जांच समिति बोली- सबूतों से छेड़छाड़ हुई

यह भी देखें-डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2