KBP Times

पाकिस्तान में इमरान खान की मौत का दावा निकला झूठा, पलट गया पत्रकार, पार्टी बोली- सड़कों पर उतरेंगे

Imran Khan former PM

Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की आशंका जताने वाले पाकिस्तानी पत्रकार दावे से पलट गया है। अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने मंगलवार रात 11 बजे एक वीडियो जारी कर इमरान की मौत की आशंका जाहिर की थी। इमरान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। इस खबर के बाद इमरान की बहनों ने भी सवाल उठाया कि उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान से मिलने नहीं दिया गया, तो समर्थक सड़कों पर उतर जाएंगे।

इमरान खान की मौत का दावा

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तानी जनता के बीच असमजंस की स्थिती बन गई सरकार की तरफ से इमरान खान को किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार ने इमरान खान की मौत का दावा किया । पाकिस्तान के पत्रकार वजाहत एस. खान ने पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से यह दावा किया। इस दावे के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा है कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान की सेहत को लेकर लगातार आ रही चिंताजनक खबरों से पूरे देश में बेचैनी और घबराहट फैल रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि उन्हें इमरान खान से मिलने की इजाज़त दी जाए।

इमरान खान की मौत का दावा

इमरान खान की पार्टी पीटीआई का यह बयान पत्रकार वजाहत सईद खान की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें इमरान की हिरासत में कथित मौत की बात कही गई थी। इमरान की सेहत और उनसे न मिल पाने को लेकर पहले से ही चिंताएं थीं, और इस रिपोर्ट ने पार्टी के समर्थकों और चाहने वालों के बीच तीखी आलोचना को जन्म दिया।

अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अभी 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अदियाला जेल में सज़ा काट रहे हैं। उन पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एंटी-टेररिज़्म एक्ट के तहत भी मुकदमे चल रहे हैं।

पीटीआई ने सेहत को लेकर जताई चिंता

पीटीआई के बयान में कहा गया कि सरकार को यह याद रखना चाहिए कि इमरान खान कोई आम राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि लाखों पाकिस्तानियों के चुने हुए और लोकप्रिय राजनीतिक नेता हैं। उनकी सेहत के बारे में जनता को भरोसे में लेना सरकार की ज़िम्मेदारी है। इमरान देश की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी के नेता हैं और उनकी सेहत और सुरक्षा लाखों पाकिस्तानियों की चिंताओं और भावनाओं से सीधे जुड़ी हुई है। साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी सेहत को लेकर अनिश्चितता को और नहीं खींचा जा सकता और यह मंजूर नहीं है।

पारदर्शिता के साथ इलाज

बयान में मांग की गई कि सरकार इमरान की उनके परिवार के सदस्यों, निजी डॉक्टरों, वकीलों और पार्टी के ज़िम्मेदार राजनीतिक नेताओं से मुलाकात सुनिश्चित करने के लिए तुरंत इंतज़ाम करे। साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी पूरी मेडिकल जांच और इलाज उनके निजी डॉक्टरों की देखरेख में, परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें –सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा, लाखों लोगों की मौत का ठहराया जिम्मेदार

यह भी देखें – Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2