KBP Times

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank :  बैंकिंग नियमों का लगातार उल्लंघन करने का खामियाजा अब पेटीएम बैंक को उठाना होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड को बंद करने का आदेश दिया है। बैंक का लाइसेंस तो पहले ही रद्द हो गया था मंगलवार, 28 जुलाई की रात को आरबीआई ने एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी. आरबीआई ने बताया कि नियमों का लगातार उल्लंघन करने के कारण बैंक का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, और यह आदेश बैंक को बंद करने की प्रोसेस का आखिरी हिस्सा है। बताते चलें कि 24 अप्रैल 2026 को नियमों के लगातार उल्लंघन और बैंक के कस्टमर के लिए हानिकारक पाए जाने पर, आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 22(4) के तहत पेटीएम का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। पेटीएम ने तब कहा था कि वह बैंक को बंद करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेगा. अब, हाईकोर्ट के आदेश के बाद, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए लिक्विडेशन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी।

SBI ऑफिशियल लिक्विडेटर

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है. आरबीआई ने बताया कि उन्हें बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत तय सभी अधिकार दिए गए हैं. सेंट्रल बैंक के अनुसार, 8 जुलाई, 2026 से ऑफिशियल लिक्विडेटर बैंक के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सभी ताकतों का इस्तेमाल कर रहे हैं और बैंक के कामकाज और लिक्विडेशन से जुड़े सभी फ़ैसले अब उनकी देखरेख में लिए जाएंगे.

Paytm UPI का क्या होगा?

PPBL के बंद होने से आपके यूपीआई और दूसरी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. UPI सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. आप पैसे का लेनदेन पहले के जैसे कर सकते हैं. दरअसल, यूपीआई सिस्टम सीधे बैंकों के नेटवर्क से जुड़ा होता है, इसलिए इधर कोई दिक्कत नहीं आएगी. Paytm Wallet यूजर्स को भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं. आप अपने वॉलेट में मौजूद पैसे का उपयोग कर सकते हैं. पेमेंट, रिचार्ज और बिल भुगतान पहले की तरह जारी रहेंगे. QR कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन जैसी सेवाएं जारी रहेंगी और Payment Gateway और अन्य बिजनेस सेवाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा Paytm Gold और Paytm Money जैसी सेवाएं भी पहले की तरह चलती रहेंगी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद भी इसके अकाउंट में पड़ा आपका पैसा सुरक्षित है. RBI ने साफ कहा है कि Paytm Payments Bank के पास इतना फंड है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है. कुल मिलाकर बैंक के पास इतना फंड है कि वह ग्राहकों को उनका पैसा लौटा सके.

Paytm पेमेंट्स बैंक के साथ हुआ क्या?

2017 में पेटीएम को अलग सब्सिडरी- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बनाने और इसके भुगतान बैंक के रूप में कार्य करने का लाइसेंस हासिल हुआ था. मार्च 2022 में रिजर्व बैंक ने गंभीर निगरानी चिंताओं का हवाला देते हुए बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया. जनवरी-फरवरी 2024 में बैंक को मौजूदा ग्राहक खातों, प्रीपेड उपकरणों, फास्टैग या वॉलेट में नए जमा (डिपॉजिट), क्रेडिट और टॉप-अप स्वीकार करने से पूरी तरह रोक दिया गया. अप्रैल 2026 में लाइसेंस रद्द करने के बाद आरबीआई ने बैंक को आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया.

यह भी पढ़ें – रूस में Telegram App पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय, फाउंडर को Wanted लिस्ट में डाला

यह भी देखें- ‘लिखित आदेश दो, तभी उठेंगे’ RU में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल जारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2