KBP Times

स्वामी गिरी बोले – राम मंदिर में तीन करोड़ रुपये के चढ़ावे की चोरी का अनुमान

Ram Mandir

Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में करीब तीन करोड रुपये के चढावे की चोरी हुई है। यह बात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने मंगलवार को कही। गिरी ने कहा कि 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बात गलत है। जहां तक मेरा अनुमान है करीब 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई होगी। गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उधर एक घटनाक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का नाम हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों की पास आईडी भी ब्लॉक कर दी गई थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नाम पर नई पास आईडी जारी की गई है।

आरोपी टिन्नू और सुभाष की रिमांड मांगेगी पुलिस

उधर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस दोनों की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। रिमांड मिलने पर दोनों से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

 बृजभूषण बोले- मैं कुछ नहीं कर सकता 

राम मंदिर दान मामले की निष्पक्ष जांच के सवाल पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- यह हमारा विषय नहीं है, हम लोगों का विषय नहीं है। हम या जनता इसमें कुछ कर नहीं सकती है। जो लोग जांच कर रहे हैं, वही कुछ कर सकते हैं। इसमें हमारे, आपके कहने से कुछ होने वाला नहीं है। मामले का सुप्रीम कोर्ट ने अगर संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट उचित समझेगी, तो ब्ठप् से जांच कराएगी। अयोध्या में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के पुराने बयानों वाले पोस्टर लगाए जाने पर कहा, ष्जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, तो सब पुराने बयान निकाले जाएंगे, पुराने पोस्टर निकाले जाएंगे। सबके निकलेंगे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- धार भोजशाला परिसर के पास नमाज़ पढ़ने की व्यवस्था करे मध्यप्रदेश सरकार

यह भी देखें: KBP Times Exclusive: विधायक गोपाल शर्मा का बड़ा इंटरव्यू | राम मंदिर और विकास पर बेबाक जवाब

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2