KBP Times

धनदाता शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानिए राशि पर क्या पड़ेगा असर ?

Leo in venus

Leo :  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और क्रिएटिविटी का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल जाता है। ज्योतिषी के अनुसार 4 जुलाई को वह राशि परिवर्तन करके सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में आते ही केतु के साथ युति करेंगे। ऐसे में ये गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाना क्यों माना जा रहा है महत्वपूर्ण –

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र द्रिक पंचांग के अनुसार, वैभव-धन और भोग विलास के दाता शुक्र 4 जुलाई 2026 को शाम को 7 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 1 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे।

शुक्र का सिंह राशि में जाना क्यों है महत्वपूर्ण?

ज्योतिष विद्या में सूर्य की राशि सिंह अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर शुक्र की बात करें, तो वह शीतल और सौम्य ग्रह माना जाता है। जहां शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और क्रिएटिविटी का कारक माना जाता है, सिंह राशि की बात करें, तो इस राशि को प्रतिष्ठा, नाम, प्रसिद्ध, नेतृत्व क्षमता, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में शुक्र के सिंह राशि में आने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर सुंदरता, आकर्षण और रचनात्मकता में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि – तीन नक्षत्र आते हैं मघा, पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करते ही केतु के साथ युति कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र अपने स्वयं के नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी में रहेगा और फिर उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश करेंगे जिसके स्वामी सूर्य है। ऐसे में सूर्य की राशि और नक्षत्र में शुक्र के होने से ये अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस गोचर के कारण सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएशन, कला, फैशन, ज्वेलरी, गारमेंट्स, इवेंट मैनेजमेंट, विवाह आयोजन, प्रदर्शनियों या फिल्म एवं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है।

मेष से लेकर मीन राशि पर असर

शुक्र के सूर्य की राशि सिंह में जाने से 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  गुलाबी नगरी का मोती डूंगरी गणेश मंदिर, दिखेगा नया दिव्य रूप

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2