KBP Times

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेत, गहलोत-सचिन ने साथ होने के फोटो किए शेयर

Ashok Gehlot-Sachin

Gehlot-Sachin : राजस्थान में कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच अघोषित मनमुटाव के चलते प्रदेश संगठन में भी कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे हैं हालांकि दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही नेता जब भी मिलते हैं तो इतनी आत्मीयता दिखाते हैं कि जैसा कुछ हो ही नहीं। ऐसा ही कुछ नजारा कोटा में एक बार फिर से देखने को मिला जब राहुल गांधी के कोटा एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले स्वागत के लिए उपस्थित पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं के साथ हल्की फुल्की बातचीत करते रहे और पुराने किस्से सुनाते रहे तो वहीं मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ठहाके लगाते नजर आए। यही नहीं सचिन ने बाईक पर पीछे गहलोत को बिठाकर ड्राईव किया।

आलाकमान के सामने एक

अक्सर देखा गया है कि जब भी राहुल गांधी या दिल्ली से कोई बडा नेता आलाकमान द्वारा राजस्थान भेजा जाता है कि गहलोत और पायलट एक मंच पर दिखाई देते हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि आलाकमान दोनों के बीच चल रही खींचतान से अच्छी तरह वाकिफ है इसलिए वहीं से यह निर्देश बराबर मिलते है कि प्रदेश में एक होकर काम किया जाए। अब 17 जून को कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में दोनों फिर एक साथ दिखाई दिए हैं। जानकार इसके सियासी मायने निकाल रहे हैं और माना जा रहा है कि अगले कुछ समय में प्रदेश कांग्रेस में बदलाव हो सकता है। चर्चा है कि सचिन पायलट को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है वहीं आलाकमान की ओर से भी आंतरिक मतभेद दूर कर साथ काम करने का संकेत दिया है। यही वजह रही कि कोटा में जब राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने पहुंचे तो गहलोत और सचिन साथ साथ दिखे। इससे पहले राहुल गांधी जब एक जून को पुष्कर पहुंचे थे तो अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का किशनगढ एयरपोर्ट पर स्वागत किया और वहीं से वापस जयपुर चले गए जबकि सचिन पायलट ने पुष्कर पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत किया था।

गहलोत-सचिन के बीच तल्खी गायब

राहुल गांधी के कोटा दौरे के दौरान कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। पिछले दिनों तीखी बयानबाजी के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत कोटा में पहली बार सचिन पायलट से मिले। इस दौरान तल्खी गायब दिखी और दोनों साथ में हंसते दिखे। कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी के लिए पहुंचे गहलोत और पायलट पास-पास ही बैठे थे। पायलट ने गहलोत के पास बैठकर चर्चा करते और ठहाके लगाते हुए दो अलग-अलग फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। पायलट ने राहुल गांधी की अगवानी के खुद के फोटो के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के फोटो भी एक्स पर शेयर किए हैं। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पायलट ने फोटो शेयर कर क्या सियासी मैसेज दिया?

सचिन पायलट ने कांग्रेस के ​हैंडल की तरह ही खुद सभी नेताओं के फोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किए। पायलट के इस इशारे के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इसे भविष्य में मिलने वाली नई जिम्मेदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकार पायलट के गहलोत, डोटासरा सहित सभी नेताओं के साथ बैठकर चर्चा करने के फोटो शेयर करने को कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के भविष्य के समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

पायलट ने गहलोत को पीछे बैठाकर बाइक चलाई थी

कांग्रेस की सियासत में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे समय से सियासी मतभेद रहा है। दोनों नेता जब पार्टी के मंचों पर मिलते हैं तो खूब गर्मजोशी दिखाते हैं। पिछले दिनों दिल्ली पार्टी मुख्यालय की बैठक से पहले गहलोत पायलट की मुलाकात चर्चा में रही थी। गहलोत ने पायलट के साथ गर्मजोशी से फोटो खिंचवाते हुए कहा था कि आप फिर कहोगे दूर हैं, आप देखिए है, हम कितने प्रेम से मिलते हैं। हालांकि इससे पहले भी कई बार गहलोत-पायलट इस तरह गर्मजोशी दिखाते रहे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत और पायलट करौली की सभा से पहले मोटरसाइकिल पर साथ-साथ बैठे थे। पायलट बाइक चला रहे थे, गहलोत पीछे बैठे थे। उस वक्त एकता का मैसेज देने दोनों नेता एक गाड़ी से सभा में जाने से लेकर सियासी एकता देने वाले फोटो खिंचवाते थे। विधानसभा चुनावों के बाद एकता के ये इशारे गायब हो गए और फिर दोनों के बीच खींचतान बढ़ती गई।

यह भी पढें : कोटा में SSB अस्पताल पहुंचे गहलोत, स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल

यह भी देखें: शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों का आक्रोश, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2