KBP Times

‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर आमिर ने दी पार्टी, नामी सितारों ने की शिरकत

Lagaan film

Lagaan: आमिर खान की फिल्म लगान भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था, जबकि आमिर खान इसके मेन लीड और को-प्रोड्यूसर थे। फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाईं। ए.आर. रहमान का म्यूजिक और जावेद अख्तर के गीत भी काफी लोकप्रिय हुए।

सेलिब्रेशन इवेंट

फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर मुंबई में एक सेलिब्रेशन इवेंट हुआ। इस इवेंट में कई बडे नामी सितारों ने शिरकत की। फिल्म लगान को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामिनेशन मिला था। करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
शनिवार को आयोजित इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर और रेखा समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे।

खास लुक में नजर आए सेलीब्रेटी

इवेंट में सलमान खान नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में पहुंचे, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना फिल्म तेरे नाम के हेयरस्टाइल से की जा रही है।
सेलिब्रेशन के दौरान जब आमिर और सलमान पोज दे रहे थे, तब पैपराजी लगातार उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए कह रहे थे। इस पर सलमान ने मजेदार रिएक्शन दिया। सलमान का रिएक्शन देखकर आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान आमिर खान के साथ लगान की टीम भी मौजूद थी। इवेंट में काजोल, जूही चावला, रेखा, किरण राव, आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके दामाद समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

लगान के 25 साल पूरे

आमिर खान की फिल्म लगान की कहानी ब्रिटिश शासन काल के दौरान चंपानेर गांव की है। सूखे और भारी कर से परेशान ग्रामीणों के लिए भुवन नाम का युवक अंग्रेज अधिकारी कैप्टन रसेल की क्रिकेट चुनौती स्वीकार करता है। शर्त यह होती है कि जीत मिलने पर तीन साल का लगान माफ होगा, जबकि हारने पर तीन गुना कर देना पड़ेगा।

यह भी पढें : सलमान खान ही होंगे ‘बिग बॉस-20’ के होस्ट, 21 सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2