KBP Times

मानेसर कांड को लेकर कांग्रेस और भजनलाल सरकार के मंत्रियों पर हनुमान बेनीवाल का हमला, जानें क्या कहा?

Hanuman Beniwal

Hanuman Beniwal: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, के. के. बिश्नोई और मंत्री हीरालाल नागर का नाम लेते हुए बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में जवाबदेही तय करने की बात करती है तो इन सभी नेताओं के कामकाज की निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही बेनीवाल ने मानेसर घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस में भी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया. बेनीवाल ने दावा किया कि उस दौरान कांग्रेस विधायकों की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त हुई थी.

राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बयानबाजी तेज
वहीं नागौर सांसद ने आगे कहा कि वे उस समय एनडीए के साथ थे, उसकी पार्टी के तीन विधायक थे.तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने उस दौरान अपनी सरकार बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए, जिसके चलते कुछ विधायक पाला बदलकर गहलोत खेमे में गए. बेनीवाल के बयान को राजस्थान की सियासत में नए राजनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में मंत्रियों के कामकाज और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है.

21 जून को होने वाली भरतपुर रैली टली
हनुमान बेनीवाल ने बताया कि 21 जून को भरतपुर में प्रस्तावित रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. 21 जून को नीट की परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके चलते आरएलपी ने रैली नहीं करने का फैसला किया है, ताकि नीट छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. जल्द ही भरतपुर रैली की नई तारीख की घोषणा की जाएगी. रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. उनकी पार्टी प्रदेश के अलग-अलग मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी.

यह भी पढ़ें: Jaipur; पटाखा गोदाम अग्निकांड में ASI सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई फैक्ट्री-गोदामों पर छापेमारी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2