KBP Times

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक खत्म, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, जानें पूरी डिटेल

INDIA Alliance Meeting

INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में आज (8जून) INDIA गठबंधन की बैठक हुई. बैठक में सोनिया गांधी,राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे,ममता बनर्जी,अखिलेश यादव,उमर अब्दुल्ला,तेजस्वी यादव,सुप्रिया सुले समेत 25 दलों के 34 नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शामिल हुए. बैठक के बाद INDIA गठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज हमारे INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें 25 पार्टियां शामिल हुई थी. सभी ने अपनी-अपनी राय दी.उसके बाद हमने 5 मुद्दों पर सहमति जताई है और इनपर हम डटकर काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे. खरगे ने यह भी बताया कि उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन भी वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी. वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं.

किन 5 मुद्दों पर INDIA गठबंधन में बनी सहमति?
1.ये सहमति बनी कि SIR और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा.ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा.
2.लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए ये सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE परीक्षाओं में लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है.नतीजा है कि आज लाखों युवा सड़कों पर खड़े हैं.
3.वर्तमान में बढ़ती गंभीर आर्थिक स्थिति,बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई,अत्याचार और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे.केंद्र सरकार को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें हम इन सारे मुद्दों को उनके सामने रखेंगे.
4.INDIA गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे.हमारी अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी.
5.मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी.

बैठक से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर
बैठक से पहले दिल्ली के कई गोल-चक्करों पर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने वाले पोस्टर दिखाई दिए.इन पोस्टरों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के बारे में विपक्ष के नेताओं-जिनमें NCP-SCP प्रमुख शरद पवार,TMC प्रमुख ममता बनर्जी, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को दिखाया गया है. पोस्टर में यह भी लिखा है कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है.हालांकि पोस्टर किसने लगाए हैं,इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को फाड़ा.

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, लिखा- राहुल गांधी में स्थिरता की कमी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2