KBP Times

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, लिखा- राहुल गांधी में स्थिरता की कमी

INDIA Alliance Meeting

INDIA Alliance Meeting: दिल्ली के अकबर रोड पर आज (8 जून) INDIA गठबंधन की बैठक होनी वाली है. इस बैठक से पहले दिल्ली के कई गोल-चक्करों पर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने वाले पोस्टर दिखाई दिए. इन पोस्टरों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के बारे में विपक्ष के नेताओं-जिनमें NCP-SCP प्रमुख शरद पवार,TMC प्रमुख ममता बनर्जी, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को दिखाया गया है. पोस्टर में यह भी लिखा है कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है. हालांकि पोस्टर किसने लगाए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि INDIA गठबंधन की बैठक 23 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं. एक्स पोस्ट में बैठक की जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन को इंडिया जनबंधन लिखा.

“AAP इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं होगी शामिल”
AAP नेता संजय सिंह ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा मैं तो पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका हूं कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. तो यह सवाल करना कि हम बैठक में जाएंगे कि नहीं जाएंगे,आम आदमी पार्टी शामिल होगी कि नहीं होगी. तो यह तो स्पष्ट है कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा ही नहीं तो उस बैठक में जाने का क्या प्रश्न है. वहीं जब संजय सिंह से सवाल किया गया कि बैठक में जो पार्टियां शामिल हो रही हैं उनको लेकर आपका क्या कहना है. इसपर उन्होंने कहा कि पहले यह तो पता चला कि वो किस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. पहले कोई मुद्दा तो सामने आए.जहां तक आम आदमी पार्टी का प्रश्न है, आम आदमी पार्टी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और बैठक में हम लोग शामिल नहीं हो रहे हैं.

“आखिरकार उन्हें साथ आना ही होगा”
INDIA ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मेरी निजी राय का सवाल नहीं है. सरकार जिस तरह से काम कर रही है, महंगाई जिस तरह से आसमान छू रही है और बेरोजगारी जिस तरह से बढ़ी है, उसे देखिए. लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे युवा प्रभावित हो रहे हैं.आपने NEET परीक्षा को लेकर हालात देखे ही होंगे. लोगों में निराशा का माहौल है. इसलिए, सभी राजनीतिक पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं. भले ही 1-2 पार्टियां अभी हिचकिचा रही हों – शायद आपसी कलह या पुरानी दुश्मनी की वजह से लेकिन आखिरकार उन्हें साथ आना ही होगा.

यह भी पढ़ें: इजराइल-ईरान में फिर से छिड़ी जंग, इजराइल ने तेहरान-तबरीज और ईरान ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2