KBP Times

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी 30 जरूरी दवाओं के दाम सरकार ने किए तय

medicine

Medicine : आप या आपके घर में कोई डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी या हड्डियों की कमजोरी से जूझ रहा है तो सरकार ने ऐसी 30 जरूरी दवाओं के अधिकतम दाम तय कर दिए हैं, जो रोज या लंबे समय तक लेनी पड़ती हैं. इसका मतलब है कि अब कोई भी दवा दुकानदार इन दवाओं पर तय MRP से एक रुपया भी ज्यादा नहीं ले सकता. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी NPPA ने 27 मई 2026 अब आदेश जारी कर किया है.

दवाओं की असली समस्या क्या है?

भारत में दवाओं की कीमत को लेकर सबसे बड़ी शिकायत यह रहती है कि एक ही दवा अलग-अलग ब्रांड के नाम पर बाजार में बहुत अलग दामों पर बिकती है. जो दवा एक दुकान पर 15 रुपये में मिलती है, वही दूसरी दुकान पर 40 रुपये में मिलती है. मरीज को पता नहीं चलता कि सही दाम क्या है और डॉक्टर जो ब्रांड लिखे वही खरीदने की मजबूरी होती है. इसके अलावा जो दवाएं नई होती हैं, या जिनका अभी तक सरकारी दाम तय नहीं हुआ होता, उन्हें कंपनियां अपनी मर्जी से जितना चाहें उतने दाम पर बेच सकती हैं. यही वजह है कि डायबिटीज या दिल की बीमारी जैसी लंबी चलने वाली बीमारियों में हर महीने दवाओं का बिल हजारों रुपये तक पहुंच जाता है.

अब क्या बदलेगा?

NPPA के इस आदेश के बाद इन 30 दवाओं का MRP सरकार ने खुद तय कर दिया है. अब चाहे कोई भी कंपनी हो चाहे कोई भी दुकान हो इन दवाओं पर तय दाम से ज्यादा नहीं लिया जा सकता. अगर कोई दुकानदार ज्यादा वसूलता है तो वह कानून तोड़ रहा है और उस पर कार्रवाई हो सकती है.

किस बीमारी की कौन-सी दवा 

डायबिटीज के मरीजों के लिए Vildagliptin और Metformin की कॉम्बो टैबलेट अब 9.79 रुपये प्रति टैबलेट से ज्यादा पर नहीं बिकेगी.
Sitagliptin, Glimepiride और Metformin की टैबलेट 10.39 से 11.91 रुपये प्रति टैबलेट पर तय हुई है.
Teneligliptin और Dapagliflozin की कॉम्बो टैबलेट 10.17 रुपये तय हुई है. यह दवाएं रोज लेनी पड़ती हैं इसलिए महीने में 30 गोलियों का हिसाब लगाएं तो तय दाम पर 300 से 360 रुपये से ज्यादा नहीं देना होगा.
दिल और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए Bisoprolol और Amlodipine की कॉम्बो 7.31 से 9.40 रुपये प्रति टैबलेट पर तय हुई है.
Cilnidipine और Telmisartan की टैबलेट 12.98 से 14.95 रुपये पर तय हुई है. Atorvastatin और Fenofibrate की कोलेस्ट्रॉल की दवा 18.46 रुपये प्रति टैबलेट पर तय हुई है.
हड्डियों और पोषण की कमी के लिए Vitamin D3 Oral Solution 14.91 से 15.88 रुपये प्रति ml पर तय हुई है. कैल्शियम, Vitamin D3, Methylcobalamin और L-Methylfolate Calcium की मिलीजुली टैबलेट 19.78 रुपये पर तय हुई है. किडनी या लिवर ट्रांसप्लांट के बाद दी जाने वाली Tacrolimus Prolonged Release Capsule की MRP 127 रुपये प्रति कैप्सूल तय हुई है जो काफी महंगी दवा मानी जाती है और इसका दाम तय होना ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए बड़ी राहत है. एलर्जी और दमे की Bilastine और Montelukast टैबलेट 21.22 रुपये पर और बुखार-दर्द की Paracetamol, Phenylephrine और Chlorpheniramine की टैबलेट मात्र 5.15 रुपये पर तय हुई है.

आप क्या कर सकते हैं?

दवा खरीदते वक्त पट्टी या डिब्बे पर लिखा MRP जरूर देखें. अगर दुकानदार MRP से ज्यादा मांग रहा है तो मना कर सकते हैं. NPPA के नियमों के मुताबिक, हर दवा दुकान पर प्राइस लिस्ट लगाना जरूरी है. शिकायत करनी हो तो NPPA की वेबसाइट nppa.gov.in पर जा सकते हैं या राज्य के ड्रग कंट्रोलर दफ्तर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह आदेश Akums Drugs, Alkem Wellness, Zydus Lifesciences, Ipca Laboratories, Dr. Reddy’s Laboratories, Intas Pharmaceuticals, Mankind Pharma और Macleods Pharmaceuticals जैसी बड़ी कंपनियों पर लागू है.

यह भी पढ़ें :  गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेगी ठंडक

यह भी देखें : “हम आतंकवादी थे क्या?” राजस्थान यूनिवर्सिटी विवाद पर RLP की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2