KBP Times

इस साल अब तक 92 हजार नौकरीपेशा टेक कंपनियों के कारण हुए बेरोजगार

AI tech companies

AI : टेक कंपनियों ने AI को अपनाने के बाद अमेरिका की ज्यादातर कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। कंपनियां कर्मचारियों की छटनी को कोरोना समय में गैर जरुरी भर्ती होने का भी कारण बता रही है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि यह कोई कुछ समय का बदलाव नहीं, बल्कि एक स्थायी बदलाव है। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में 92,000 टेक कर्मचारियों को निकाला गया, यानि 2020 से अब तक छह सालों में 9,00,000 लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं। इनमें से 20,000 लोग तो सिर्फ टेक की दिग्गज कंपनियों मेटा और माइक्रोसॉफ्ट से निकाले गए हैं। अमेज़ॅन, गूगल, ओरेकल, सेल्सफोर्स, नाइकी और स्नैप जैसी कंपनियां भी छंटनी करने में पीछे नहीं हैं। इसकी वजह AI को अपनाना और कोरोना के समय हुई गैर-जरूरी भर्तियां बताई जा रही हैं।

अभी और नौकरियां जाएंगी

मेटा आने वाले दिनों में 8,000 और लोगों को निकालने की योजना बना रहा है और उसने 6,000 पदों पर नई भर्तियां न करने का फैसला किया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट अपने 7ः अमेरिकी कर्मचारियों को स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। नाइकी ने तो 1,400 पद ही खत्म कर दिए हैं।

एआई पर भारी-भरकम निवेश

एक तरफ कंपनियां लागत घटाने के लिए कर्मचारियों को निकाल रही हैं, तो दूसरी तरफ AI पर जमकर पैसा लगा रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अमेज़ॅन 2026 में कुल मिलाकर 66 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। ओरेकल में छंटनी की वजह से 75,000 से 94,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। जो कंपनियां पहले 250 कर्मचारियों के साथ 472 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाती थीं, वे अब सिर्फ 50 कर्मचारियों के साथ उतना ही कमा रही हैं। ग्लासडोर एम्प्लॉई कॉन्फिडेंस इंडेक्स के अनुसार, टेक सेक्टर में कर्मचारियों का अपनी कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसा 6.8ः गिरकर मार्च में 47.2ः पर आ गया है। कहा जा रहा है कि इसी डर से कई लोग खुद ही नौकरी छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देशभर के करोड़ों लोगों तक मोबाइल पर एक साथ पहुंचेगा अलर्ट का मैसेज, ट्रायल पर काम

यह भी देखें : NEET UG 2026 परीक्षा रद्द | CBI करेगी जांच | 22 लाख छात्रों पर असर | Re-Exam Date जल्द | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2