KBP Times

भाजपा की जनाक्रोश महिला पदयात्रा पर अखिलेश बोले, ‘एक नहीं बार-बार झूठ बोलो..’

BJP rally akhilesh reaction

BJP : संसद में महिला आरक्षण से जुडे बिल के पास नहीं होने के कारण देशभर में भाजपा संगठन रैलियां निकाल रहे हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और विपक्ष को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं। अनेक राज्यों में जहां भाजपा सरकार है वहां मुख्यमंत्री अपने नेतृत्व में महिला पद यात्राएं निकाल रहे हैं। यूपी की राजधानी में महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों के रवैये के विरोध में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी जन आक्रोश पदयात्रा निकाल रही है. जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी की इस यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बार-बार झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.

सपा प्रमुख की एक्स पर पोस्ट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी के जन आक्रोश पदयात्रा को आड़े हाथों लिया और लोगों में झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा- एक बार फिर से दूर-दूर से लोगों को जुटाया जाएगा.. “एक नहीं बार-बार झूठ बोलो” पाठ पढ़ाया जाएगा.. झूठ के महा दरवाज़े से झूठ का झंडा उठाया जाएगा, अपनी करतूतों की काली सड़कों पर चलाया जाएगा..

 बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा

दरअसल भारतीय जनता पार्टी आज लखनऊ में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा निकाल रही है. इस पदयात्रा में ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और आशीष पटेल भी शामिल हुए. ये पदयात्रा आज सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली गई है. इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ और तमाम महिला संगठन भी शामिल हुए हैं. बीजेपी इस यात्रा के जरिए ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण में रोड़ा अटकाया है, जिससे उनका महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित

यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2