KBP Times

आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Asha Bhosle Died

Asha Bhosle Died:सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज(12 अप्रैल) निधन हो गया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते शनिवार को उन्हें एडमिट कराया गया था. अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में उनका इलाज चल रहा था. आशा भोसले के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. वहीं इंडस्ट्री में भी सिंगर के निधन से मातम पसर गया है.

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है. जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं वो कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं. सोमवार को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए
आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. “चुरा लिया है तुमने” “दम मारो दम” और “पिया तू अब तो आजा” जैसे गाने आज भी सदाबहार है. बता दें कि आशा भोसले फेमस थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन है. आशा भोसले जब 9 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था. उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू की थी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर भारत में सियासी घमासान, BJP-कांग्रेस, RJD नेताओं ने क्या कहा?

आशा भोसले ने भागकर रचाई थी शादी
आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में बड़ी बहन लता मंगेशकर के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले के साथ भागकर शादी की थी. लता मंगेशकर और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था. इसके कारण आशा ने लंबे समय तक परिवार से बातचीत बंद कर दी थी. शादी के बाद आशा भोसले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब वे खुद को खत्म करना चाहती थीं. 1960 में वो अपने पति से अलग हो गई. जब उनकी शादी टूटी तो वे अपने तीन बच्चों के साथ परिवार के पास आ गई.

आशा भोसले ने संगीतकार आरडी बर्मन से रचाई दूसरी शादी
आशा भोसले ने संगीतकार आरडी बर्मन से दूसरी शादी रचाई थी. दोनों की पहली मुलाकात 1956 में हुई थी, फिल्म तीसरी मंजिल के दौरान दोनों की गहरी दोस्ती हो गई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. मौका पाकर आरडी बर्मन ने आशा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. आशा ने तो हां कर दी थी, लेकिन उनकी मां ने इस शादी से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर ये शादी हुई तो मेरी लाश पर होगी. बर्मन की मां इसलिए इनकार कर रही थीं क्योंकि आशा उनसे 6 साल बड़ी थी और 3 बच्चों की मां थी. तब बर्मन ने चुपचाप मां की बात मान ली. हालांकि जब बर्मन के पिता एसडी बर्मन का निधन हुआ, तो मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई. ऐसे में मां की हालत में सुधार के लिए बर्तन ने आशा भोसले से 1980 में शादी कर ली थी.

महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, संगीत जगत में मातम 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2