KBP Times

जयपुर में कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बोले अमीन पठान “गोलियां चलेंगी तो भी नहीं रुकेंगे!”

Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का विधानसभा घेराव

Congress Protest: राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना के नाम बदलने, खेल कोटे में नौकरियां खत्म करने, खिलाड़ियों के साथ कथित भेदभाव, खेल सुविधाओं की कमी और नशामुक्त राजस्थान जैसे मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा।

प्रदर्शन की शुरुआत

प्रदर्शन  22 गोदाम स्थित सहकार भवन से शुरु हुई, जहां कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां से रैली निकालकर विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। स्थिति उग्र होने पर पुलिस ने वाटर कैनन और लाठियों का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई

अमीन पठान ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है।पुलिस ने बर्बरता पूर्वक वॉटर कैनन और लाठियां चलाईं। हम डरने वाले नहीं हैं। पुलिस गोलियां चलाएगी तो भी हम युवाओं और खिलाड़ियों की आवाज उठाते रहेंगे। जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा!”प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता व खिलाड़ी शामिल हुए।

डोटासरा का बीजेपी पर निशाना

डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विषय उठा रही है, जबकि कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने सभी प्रकोष्ठों में नंबर-वन काम किया है। प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप था कि बीजेपी सरकार खेल क्षेत्र में समान अवसर नहीं दे रही, खेल कोटे को खत्म कर रही है, मनरेगा जैसी योजनाओं के नाम बदलकर उनके उद्देश्यों को कमजोर कर रही है और नशे की समस्या पर प्रभावी कदम नहीं उठा रही। विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायकों ने गौ-हत्या और संबंधित मुद्दों पर सरकार को घेरा, जबकि बाहर सड़कों पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हाईवोल्टेज ड्रामा चला।कांग्रेस ने इसे “मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ – नशा मुक्त राजस्थान” के संकल्प के तहत ऐतिहासिक घेराव बताया है। अमीन पठान ने पहले ही 17 फरवरी को इसकी घोषणा कर दी थी। यह प्रदर्शन राजस्थान की राजनीति में युवा और खेल से जुड़े मुद्दों को फिर से गरमा सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2