HERO Motor Corp : HERO मोटोकॉर्प ने नई स्टाइलिश बाईक लॉंच की है। यह बाईक ग्लैमर 125 के नाम से नए अवतार में लॉन्च किया है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गई है. इसे दो वेरिएंट्स में लाया गया है. इसके बेस ड्रम ब्रेक वेरिएंट का प्राइस 82,348 रुपये है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट का प्राइस 86,348 रुपये रखा गया है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
इसमें फीचर्स और एर्गाेनॉमिक्स को अपडेट किया है. अब HERO बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने लगा है, जिसमें बाइक से जुड़ी कई जानकारियां आसानी से मिल जाती है. इसमें रियल टाइम माइलेज दिख सकता है. इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने के लिए न्ैठ पोर्ट भी मिलता है. यह कुल तीन कलर- कैंडी ब्लेजिंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट रेड-ब्लैक में उपलब्ध होगी.
ज्यादा माइलेज के लिए इसमें आइडियल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम मिल जाता है, जिससे ट्रैफिक के दौरान ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है. इसमें सीट की उंचाई को थोड़ा कम किया गया है. पहले के मुकाबले चालक सीट को 8 मिमी नीचा और पिलन सीट को 17 मिमी नीचा कर दिया गया है.
अब छोटी हाइट वाले लोगों के लिए भी इसे चलाना आसान होगा. फ्यूल टैंक को थोड़ा और फ्लैट किया गया है, जिससे सीट साइज बढ़ाने में मदद मिली है. हालांकि, जहां तक इंजन की बात है तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहले वाला इंजन ही ऑफर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : रोज़ आईलाइनर-मस्कारा लगाते हो? आंखों को हो सकता है नुकसान! रिसर्च में खुलासा
इंजन में बदलाव नहीं
HERO मोटोकॉर्प की ये नई Bike में पहले की ही तरह 124.7 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.72इीच और 10.6छउ आउटपुट देता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि बाइक 63 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. बाइक में 18 इंच के अलॉय व्हील हैं
यह भी देखें : Jaipur में थार का कहर | Zepto डिलीवरी बॉय फैजान को रौंदा, 5 बहनों का इकलौता भाई की मौ*त



