KBP Times

महाराष्ट्र में BJP का यू-टर्न, कांग्रेस-AIMIM से तोड़ा गठबंधन, CM फडणवीस ने क्या कहा?

Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. अंबरनाथ नगर परिषद में एकनाथ शिंदे की पार्टी का खेल बिगाड़ने के लिए साथ आई बीजेपी-कांग्रेस ने अब अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. दोनों पार्टियों की गठबंधन के बाद किरकिरी हो रही थी, तो दोनों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. कांग्रेस ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को सस्पेंड किया है. स्थानीय यूनिट को भी भंग कर दिया गया है. अंबरनाथ से जीते सभी 12 पार्षदों को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन हैं

वहीं दूसरी तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अंबरनाथ और अकोला में कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन करने के आरोप में बीजेपी नेताओं की कड़ी आलोचना की और कार्रवाई की चेतावनी दी थी. फडणवीस ने साफ तौर पर कहा कि गठबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मंजूरी के बिना किया गया था जो संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन हैं. उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं कि कांग्रेस या AIMIM के साथ किसी भी तरह का गठबंधन स्वीकार्य नहीं है. जिस स्थानीय नेता ने ऐसा फैसला अपनी मर्जी से लिया है, तो यह अनुशासन के विरुद्ध है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे गठबंधन को रद्द करने के निर्देश पहले भी जारी किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: “कितनी मस्जिद तोड़ेंगे, मदरसों पर …” बुलडोजर एक्शन पर भड़के कांग्रेस सांसद

20 दिसंबर को हुए थे चुनाव

बता दें कि बीती 20 दिसंबर को अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे अगले दिन 21 दिसंबर को आ गए थे. यहां एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी. उसने 27 सीटें जीती, जो बहुमत से भी 4 कम थी. वहीं अन्य पार्टियों के बात करें तो बीजेपी ने 15, कांग्रेस ने 12, NCP अजित पवार गुट ने 4 सीटें जीती. ऐसे में बीजेपी ने शिंदे की शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर लिया. इस गठबंधन को अंबरनाथ विकास अघाड़ी नाम दिया गया.

Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2