KBP Times

क्या करती है प्रियंका गांधी की होने वाली बहू? रेहान-अवीवा की लव स्टोरी है खास

Rehan-Aviva Love Story

Rehan-Aviva Love Story: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई होने जा रही है. वे अवीवा बेग से सगाई करने वाले हैं. रेहान अवीवा पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं,अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला लिया है. दोनों को अपने-अपने परिवारों से भी मंजूरी मिल गई है.

क्या करती हैं अवीवा बेग?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल की अवीवा बेग ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की. उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. अपने करियर की शुरुआत में 2016 में अवीवा बेग ने क्रिएटिव इमेज मैगजीन में इंटर्नशिप की. इसके बाद उन्होंने वर्व मैगजीन इंडिया में इंटर्न के तौर पर काम किया. अवीवा के काम करने के अंदाज और क्रिएटिव सोच ने उन्हें जल्दी ही इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.

करियर के अगले पड़ाव में अवीवा ने आई-पार्लियामेंट जर्नल में एडिटर इन चीफ के रूप में जिम्मेदारी संभाली. यहां उन्होंने कंटेंट स्ट्रैटेजी, एडिटोरियल प्लानिंग और टीम मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया. अवीवा फिलहाल PlusRymn के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर फ्रीलांसिंग कर रही हैं. वे फोटोग्राफी और क्रिएटिव प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती हैं.

रेहान से कैसे मिली अवीवा?

रेहान वाड्रा खुद एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं. जिनका बचपन से ही कैमरे से लगाव रहा है. रेहान और अवीवा दोनों की फोटोग्राफी में रुचि होने की वजह से दोनों करीब आए. हाल ही में अवीवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रेहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. दोनों की सगाई कब होगी और शादी कब होने वाली है. इसको लेकर अभी कोई खबर नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सगाई नए साल की शुरुआत में हो सकती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2